हालात

दीपावली की रात गुजरात के वडोदरा में सांप्रदायिक झड़पें, आगजनी, फेंके गए पेट्रोल बम, कई दंगाई गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा में दिवाली की रात दो गुटों में हिंसक झड़प की खबर है। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पेट्रोल बम भी फेंके।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

गुजरात के वडोदरा में दिवाली की रात सांप्रदायिक झड़पें हुईं और मंगलवार सुबह तक पुलिस कम से कम एक दर्जन दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। शहर के पानीगेट इलाके में सोमवार रात को झड़प हुई।

स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए वडोदरा के पुलिस उपायुक्त यशपाल जगनिया ने कहा, "हिंसा के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, शहर भर के कर्मियों को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। घर की छत से पुलिस पर पेट्रोल बम फेंका गया, इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।"

अधिकारियों ने कहा कि झड़प शुरू होने से पहले स्ट्रीट लाइट काट दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के दंगाइयों ने पथराव करना शुरू कर दिया। एक स्थानीय निवासी के अनुसार, एक कॉलेज के पास पटाखे फोड़ने को लेकर झड़प हुई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट

  • ,
  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल