हालात

कंगना रनौत पर आपत्तिजनक ट्वीट मामले में नई आफत! बिहार की गया कोर्ट में याचिका, कार्रवाई की मांग

कंगना रनौत के खिलाफ आरएलएसपी नेता विनय कुशवाहा ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट से आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिहार की गया कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें कंगना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वकील संभू प्रसाद “किसी भी नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना अपराध है। इसलिए, हमने अदालत से हमारी शिकायत का संज्ञान लेने के लिए कहा है।”

कंगना रनौत के खिलाफ आरएलएसपी नेता विनय कुशवाहा ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते दिनों अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट से आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे पहले आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ निशाना साधा था। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आरएलएसपी की पुरानी एक चुनावी सभा की तस्वीर के दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया था। उपेंद्र कुशवाहा ने कंगना से ट्वीट कर पूछा था कि क्या रालोसपा द्वारा आयोजित चुनावी सभा की तस्वीर का दुरुपयोग करने से कंगना रनौत को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा?

यो यो फन्नी सिंह नाम के ट्विटर अकांउट से आरएलएसपी की चुनावी सभा की एक तस्वीर को शेयर किया गया। इस ट्विटर अकांउट की ओर से इस तस्वीर में दिखाई दे रहे नेताओं को अलग-अलग उपनामों से संबोधित किया गया था। इन नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तान उपनामों से संबोधित किया गया। साथ ही आरएलएसपी की इस तस्वीर में दिख रहे नेताओं इस ट्विटर अकांउट की ओर से टूकड़े-टूकड़े गैंग के नए स्टार बताया गया। इस तस्वीर से संबंधित ट्वीट को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के नाम के ट्विटर अकांउट से एक बार फिर से ट्वीट कर तंज कसा गया है। इस पर आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नाराजगी जाहिर की। और अब यह मामला कोर्ट पहुंच गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!