हालात

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर, ब्रेन सर्जरी के बाद से वेंटिलेटर सपोर्ट पर, कोरोना का भी संक्रमण

आर्मी अस्पताल ने मंगलवार को बुलेटिन जारी कर बताया कि ब्रेन सर्जरी के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह कोरोना वायरस से भी पीड़ित हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ब्रेन सर्जरी के बाद वह अभी वेंटिलेटर पर हैं। वह कोरोना वायरस से भी पीड़ित हैं। एक दिन पहले मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी। सर्जरी तो सफल हो गई लेकिन पूर्व राष्ट्रपति की हालत गंभीर बनी हुई है।

आर्मी अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त को दिन में दिल्ली कैंट स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा होने की बात सामने आई, जिसके बाद उनकी इमर्जेंसी में सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मेडिकल जांच में ही वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए।

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अस्पताल में जांच में खुलासा हुआ कि उनके मस्तिष्क में एक बड़ा थक्का है, जिसकी वजह से उनका जीवन बचाने के लिए तत्काल एक सर्जरी करना आवश्यक था। आपातकालीन सर्जरी के बाद भी वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।"

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ने 10 अगस्त को ट्वीट किया था, " इलाज के लिए अस्पताल आया हूं और यहां आज मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें और कोविड-19 का टेस्ट कराएं।"

प्रणब मुखर्जी के यह खबर साझा करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान समेत कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए कहा, "पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर सुनकर चिंतित हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त