हालात

स्वदेश लौटे अभिनंदन, लेकिन सीमा पर तनाव बरकरार, पुंछ जिले में पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, 3 की मौत

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा शुक्रवार को भारी गोलाबारी की गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार रात को पाक से वाघा बॉर्डर के जरिए अपने वतन वापस लौट आए हैं। विंग कमांडर अभिनंदन की भले ही वापसी हो गई हो लेकिन पाकिसतान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। और सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है। ताजा मामला में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एलओसी के पास के कृष्णाघाटी सेक्टर में झलास इलाके के सलोत्री गांव में पाकिस्तानी सेना द्वारा दागा गया गोला शुक्रवार रात एक घर के अंदर फट गया जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इसके अलावा, पाकिस्तानी गोलाबारी और गोलीबारी में दो नागरिकों और सेना के 2 सैनिकों सहित 4 घायल हो गए हैं।” भारतीय और पाकिस्तानी सैनिक पिछले 8 दिनों से पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने नियंत्रण रेखा पर 'युद्ध जैसी स्थिति' बताया है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से 5 किलोमीटर के भीतर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है और लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है।

इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास छह सेक्टरों में आम नागरिकों के इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई थी और एक जवान घायल हो गया था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 02 Mar 2019, 8:49 AM IST

  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी