हालात

कांग्रेस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर बीजेपी को घेरा, कहा- राजा को संत के आगे नतमस्तक होना चाहिए

पवन खेड़ा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अनशन का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बाद वह अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा। सरकार ने शंकराचार्य के खिलाफ पूरी 'ट्रोल आर्मी' लगा दी है, क्योंकि वे सरकार के सामने नतमस्तक नहीं होते।

कांग्रेस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर बीजेपी को घेरा, कहा- राजा को संत के आगे नतमस्तक होना चाहिए
कांग्रेस ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर बीजेपी को घेरा, कहा- राजा को संत के आगे नतमस्तक होना चाहिए फोटोः IANS

कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान माघ मेले में शंकराचा्र्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में हर जगह 'कुव्यवस्था का आलम' है और सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि आम लोगों और संतों के सम्मान की अनदेखी की जा रही है।

Published: undefined

पवन खेड़ा ने माघ मेले और महाकुंभ के दौरान शाही स्नान से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक प्राचीन और अखंड परंपरा है, जिसे न अंग्रेजों ने रोका और न ही मुगलों ने। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने इस परंपरा में बाधा डाली और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को शाही स्नान करने से रोक दिया। खेड़ा ने सवाल उठाया कि एक ओर मोहन भागवत को जेड प्लस सुरक्षा और 50 गाड़ियों का काफिला दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर शंकराचार्य को उनकी पालकी पर आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

Published: undefined

पवन खेड़ा ने कहा, "क्या मोहन भागवत शंकराचार्य से बड़े हो गए हैं? आखिर उन्हें इतनी भारी सुरक्षा क्यों दी जा रही है?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाकुंभ के दौरान अमीर और प्रभावशाली लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई, जबकि आम श्रद्धालुओं और संतों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। सरकार की आस्था अब व्यापार बन चुकी है और धर्म के पीछे छिपकर केवल धन और सत्ता की राजनीति की जा रही है। शंकराचार्य के शिष्यों के साथ बदसलूकी की गई, उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया, जिसे देखकर पीड़ा होती है। खेड़ा ने साफ कहा कि कांग्रेस धर्म की राजनीति नहीं करती और न ही इसे बर्दाश्त करेगी।

Published: undefined

पवन खेड़ा ने ओडिशा और राजस्थान के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में एक पुलिस स्टेशन के बाहर बीजेपी समर्थक हनुमान चालीसा पढ़ते हुए उस व्यक्ति की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिसने एक मुसलमान की हत्या की थी। वहीं, उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके दोनों बच्चों को नौकरी दिलवाई और मामला एनआईए को सौंपा, लेकिन आज तक उन्हें न्याय नहीं मिला। खेड़ा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "ये न काम के हैं, न राम के। ये सिर्फ सत्ता और धन के हैं। यही इनका असली चेहरा है, जिसे देश के सामने लाना जरूरी है।"

Published: undefined

पवन खेड़ा ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अनशन का भी जिक्र किया और कहा कि इस घटना के बाद संत अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा। सरकार ने शंकराचार्य के खिलाफ पूरी 'ट्रोल आर्मी' लगा दी है, क्योंकि वे सरकार के सामने नतमस्तक नहीं होते। राजा को संत के आगे नतमस्तक होना चाहिए, न कि संत को राजा के सामने। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकार को 'सनातनी नहीं, धनातनी' कहा जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • बाल-बाल बचे केशव मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, केबिन में भरा धुआं, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'पहले कम अंतरराष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना, अब महंगाई के बोझ से जनता का निकाला पसीना', कांग्रेस का PM मोदी पर तंज

  • ,
  • 'BJP महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के नाम पर करती है पाखंड', कमलनाथ ने आंकड़ों के जरिए एमपी सरकार का घेरा

  • ,
  • 'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा