हालात

BJP सांसद सनी देओल के बंगले की नीलामी नोटिस को वापस लेने पर कांग्रेस ने जताई हैरानी, कहा- तकनीकी कारण पर आश्चर्य है

जयराम रमेश ने कहा, "आज सुबह, 24 घंटे से भी कम समय में, देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'तकनीकी कारणों' से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा, आश्चर्य है कि इन 'तकनीकी कारणों' को किसने शुरू किया?"

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को अभिनेता से नेता बने सनी देओल के जुहू स्थित आवास की ई-नीलामी के लिए बैंक नोटिस वापस लेने को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसा और कहा, "आश्चर्य है कि इन तकनीकी कारणों को किसने शुरू किया।"

पार्टी के महासचिव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये का कर्ज वापस न करने पर बीजेपी सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है।" 

उन्होंने आगे कहा, "आज सुबह, 24 घंटे से भी कम समय में, देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'तकनीकी कारणों' से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा, आश्चर्य है कि इन 'तकनीकी कारणों' को किसने शुरू किया?" 

गौरतलब है कि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सांसद है।

कांग्रेस नेताओं की यह टिप्पणी केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) द्वारा 30 जून को 34,832.16 करोड़ रुपये के सकल गैर-निष्पादित ऋण से लदे होने सूचना के बाद आई है, जिसने अभिनेता की नीलामी के अपने फैसले को वापस लेने का फैसला किया है। सनी देओल की मुंबई की संपत्ति पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज और उस पर ब्याज बकाया है।

यह फैसला बैंक द्वारा अभिनेता की संपत्ति की ई-नीलामी के बारे में विज्ञापन देने के एक दिन बाद आया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया