हालात

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन

प्रदेश चुनाव समिति के गठन का ऐलान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रदेश चुनाव समिति का किया गठन फोटोः सोशल मीडिया

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है, जिसमें राज्य इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार राम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। प्रदेश समिति के गठन का ऐलान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

बिहार प्रदेश चुनाव समिति में 39 नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें राज्य के सभी सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों, बिहार से जुड़े कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों और सभी अग्रिम संगठनों के प्रमुखों भी इसमें शामिल किया गया है।

पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति में शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, संजीव प्रसाद टोनी और राजेश कुमार राम शामिल हैं। इसके अलावा, कांग्रेस ने इस समिति में जितेंद्र गुप्ता, शकील-उज-जमां अंसारी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, अंशुल अविजित, ब्रजेश कुमार पांडेय, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम, आजमी बारी, नागेंद्र कुमार विकास, कैलाश पाल, राजेश राठौर, निर्मलेंदु वर्मा, कैसर अली खान को भी शामिल किया है।

इनके अलावा प्रभात कुमार सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला, कुमार आशीष, जमोत्री ममता निषाद, शकील-उर-रहमान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विश्वनाथ सर्राफ, डॉ. रमेश प्रसाद यादव और शशि रंजन को जगह दी है। साथ ही, सुबोध मंडल, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद, फौजिया राणा, रामशंकर कुमार, उदय मांझी, रेखा सोरेन, तारक चौधरी, विश्वनाथ बैठा, सुनील कुमार पटेल, साधना रजक और खुशबू कुमारी को भी प्रदेश चुनाव समिति में शामिल किया गया है।

बिहार कांग्रेस ने समिति में शामिल किए गए नेताओं को बधाई दी। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिस्ट को साझा किया। पार्टी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंजूरी दी है। नई समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। हम सब मिलकर बिहार में कांग्रेस पार्टी के संगठन और जनआंदोलन को और मजबूत बनाएंगे। बिहार कांग्रेस ने आगे कहा कि सभी सम्मानित साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

  • ,
  • दिल्ली छात्र प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पुलिस संयम बरते, युवाओं से हिंसा नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएं

  • ,
  • 'E20 की व्यवस्था से सिर्फ एथनॉल उत्पादकों को फायदा', कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर बोला हमला

  • ,
  • टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की विदेश जाने की अनुमति से जुड़ी याचिका

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग