
कांग्रेस ने अयोध्या में श्री राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर मंगलवार को कहा कि उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से इसकी जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि एसआईटी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
Published: undefined
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर ट्रस्ट की दान राशि और वित्तीय प्रबंधन में अनियमितताओं से जुड़े आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।
अजय राय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले बीजेपी-आरएसएस के लोगों ने श्रीरामजन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। ये 1,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की चोरी है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भाजपा-आरएसएस ने लोगों की आस्था और भगवान का चढ़ावा ही चोरी कर लिया है। श्रीरामजन्मभूमि में भाजपा-आरएसएस के लोगों ने संगठित लूट की है।’’
Published: undefined
कांग्रेस नेता का कहना है, ‘‘हमारी मांग है कि इस गंभीर मुद्दे से जुड़ी एसआईटी की रिपोर्ट एक हफ्ते में आनी चाहिए। लेकिन अफसोस है कि एसआईटी में उस अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके ऊपर खुद महाकुंभ में मची भगदड़ से जुड़ी जांच चल रही है।’’ अजय राय ने आरोप लगाया कि इस मामले में बीजेपी सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश द्वारा समयबद्ध जांच कराई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।’’ अजय राय ने आरोप लगाया कि इस संगठित लूट के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।
Published: undefined
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने आरोप लगाया, ‘‘भगवान राम में आस्था रखने वाले लोगों की आस्था पर भाजपा ने आघात किया है। ये लोग प्रभु श्री राम के पुजारी नहीं, बल्कि उनके नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं।’’
उनका कहना था कि आज चढ़ावे में घोटाले का मामला सामने आया है, लेकिन इससे पहले जमीन अधिग्रहण के समय भी महापौर के परिवार के लोगों ने सस्ती जमीन खरीदकर ट्रस्ट को महंगे दामों पर बेची थी।
अराधना ने कहा, ‘‘मंदिर निर्माण के समय पहली बारिश में करोड़ों की लागत से बनी सड़क धंस गई थी और गर्भगृह में पानी टपक रहा था।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सनातन में विश्वास रखने वालों के साथ धोखा नहीं था? कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी ने भगवान राम के नाम पर हमेशा व्यापार किया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined