
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।
Published: undefined
आपको बता दें, प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined