हालात

गोवा में राहुल गांधी ने मछुआरों से की बात, कहा- कोरे वादों से नहीं बनता हमारा घोषणापत्र, जो कहते वो करते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा के वेलसाओ में मछुआरा समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम गोवा को प्रदूषित जगह नहीं बनने देंगे। हम इसे कोल हब नहीं बनने देंगे। हम सबके लिए पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलने के लिए अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शनिवार को गोवा पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वेलसाओ में मछुआरों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा के वेलसाओ में मछुआरा समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम गोवा को प्रदूषित जगह नहीं बनने देंगे। हम इसे कोल हब नहीं बनने देंगे। हम सबके लिए पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं।

गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ा और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया और हमने किया। आप पंजाब, कर्नाटक में भी जाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं। हमारे घोषणापत्र में जो कुछ भी जाता है वह गारंटी है, वादा नहीं। राहुल गांधी ने कहा, “जब यूपीए सरकार सत्ता में थी तब पेट्रोल के इंटरनेशनल दाम 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे। आज पेट्रोल और डीजल के इंटरनेशनल दाम जब हम सत्ता में थे उससे काफी कम हैं लेकिन आपको पेट्रोल और डीजल के लिए बहुत ज़्यादा भुगतान करना पड़ता है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ईडी ने हिरासत में लिया, आजम खां बोले- अब कहने को बचा ही क्या है?

  • ,
  • जन-महाभियोग प्रस्ताव पर राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए