हालात

राहुल गांधी ने दिग्गज नेता ऑस्कर फर्नांडिस के परिवार से की मुलाकात, कहा- कांग्रेस के थे सच्चे सिपाही

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया था। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 80 साल थी।

फोटो: @RahulGandhi
फोटो: @RahulGandhi  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के दिग्गज नेता रहे ऑस्कर फर्नांडिस के परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए पार्टी का सच्चा सिपाही बताया। राहुल गांधी ने परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में साझा भी की है। आपको बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया था। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

राहुल गांधी ने ऑस्कर फर्नांडिस को कांग्रेस पार्टी का मित्र, मार्गदर्शक और सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा "श्री ऑस्कर फर्नांडिस जी के परिवार के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें अंतिम सम्मान दिया। फर्नांडिस एक मित्र, एक मार्गदर्शक और कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सैनिक थे"। बता दें, फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में निधन हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार