
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचवि प्रियंका गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने AICC दफ़्तर में 1971 की बांग्लादेश युद्ध की फोटो प्रदर्शनी देखी।
Published: undefined
आपको बता दें, बांग्लादेश को पाकिस्तान से बचाने के लिए 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम शुरू किया गया था। पाकिस्तान के तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाज़ी ने 1971 के युद्ध में हारने के बाद मित्र देशों की सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसमें भारतीय सेना के सैनिक भी शामिल थे। विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined