हालात

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल-प्रियंका गांधी ने एसएम कृष्णा को किया याद, कहा- उनके निधन से दुखी, ये व्यक्तिगत क्षति

खड़गे ने कहा, "कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. एम. कृष्णा के निधन से बेहद दुखी हूं। विकास के सच्चे प्रणेता, उन्होंने राज्य और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि हमने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सहकर्मियों के रूप में काम किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधीऔर वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने दुख जताया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. एम. कृष्णा के निधन से बेहद दुखी हूं। विकास के सच्चे प्रणेता, उन्होंने राज्य और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि हमने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सहकर्मियों के रूप में काम किया। उनकी दूरदर्शिता, समर्पण और असाधारण सार्वजनिक सेवा ने कर्नाटक की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कल्याण और विकास के बीच संतुलन बनाने के उनके दृष्टिकोण ने बेंगलुरु के परिवर्तनकारी प्रतिमान पर वैश्विक छाप छोड़ी। उनके परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा कि श्री एसएम कृष्णा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके दशकों के काम ने कर्नाटक के विकास और बेंगलुरु को एक तकनीकी केंद्र में बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं

Published: undefined

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, "कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एस.एम. कृष्णा के निधन से बहुत दुःख हुआ, उनके योगदान ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बेंगलुरू को वैश्विक मानचित्र पर स्थान दिलाया। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

Published: undefined

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री का 10 दिसंबर की सुबह 92 वर्ष की आयु में उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे थे। अपनी बौद्धिक क्षमता और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाने वाले एस एम कृष्णा का राजनीतिक करियर पांच दशक से भी ज्यादा समय तक शानदार रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...