हालात

केरल पहुंचे राहुल गांधी ने वीआईपी संस्कृति को रखा किनारे, एयर एंबुलेंस को पहले टेक ऑफ कराने के लिए किया इंतजार

केरल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राहत शिविरों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मिले। इस दौरान उन्होंने मानवता की मिसाल देते हुए यहां एक एयर एंबुलेंस को पहले टेक ऑफ कराने के लिए हवाईपट्टी पर इंतजार किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसयी दौरे पर केरल पहुंच गए हैं। वे दिल्ली से त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर उतरे, जहां से वे सीधे चेंगन्नूर के एक राहत शिविर में पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

राहुल गांधी ने मानवता की मिसाल देते हुए यहां एक एयर एंबुलेंस को पहले टेक ऑफ कराने के लिए हवाईपट्टी पर इंतजार किया।

राहत कार्यों में बड़ा योगदान देने वाले मछुआरों को राहुल गांधी ने सम्मानित भी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उनका हाल जानेंगे।

केरल दौरे पर जाने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मैं मंगलवार और बुधवार को केरल में रहूंगा। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करुंगा, राहत शिविरों में जाऊंगा और मछुआरों, जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से मदद कर स्वयंसेवियों और अन्य लोगों से मुलाकात करुंगा।”

इससे पहले केरल में भीषण आपदा को देखते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के विधायकों और सांसदों को एक महीने की सैलरी आपदा राहत कोष में दान करने का निर्देश दिया था। वे केंद्र सरकार से यह मांग कर चुके हैं केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Aug 2018, 9:41 AM IST

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट