हालात

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश, कहा- देश में हो रही तानाशाही, भारत की मजबूत बुनियाद को किया जा रहा कमजोर

सोनिया गांधी ने कहा देश की विरासत को काग्रेस किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी। आम जन मानस के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी।

INC
INC 

कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली समेत कई राज्यों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर भी कार्यक्रम हुआ। जहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झंडा फहराया। इस दौरान वहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया ने देश के नाम एक संदेश भी जारी किया अपने इस वीडियो संदेश में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के साथियों। आज हम कांग्रेस की स्थापना दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है बल्कि एक आंदोलन का भी नाम है। कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थियों में हुई ये सब जानते हैं। आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और पार्टी के नेताओं ने संघर्ष किया। सोनिया गांधी ने कहा कि जेलों में कठोर यातनाएं झेली और कइयों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। तब कहीं जाकर हमें आजादी मिली।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। हमारे नेताओं ने सूझ बूझ के साथ भारत के निर्माण की नींव रखी। जिसपर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया। एक ऐसा भारत जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया। जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं की वो इसकी कीमत नहीं समझ सकते।

Published: undefined

आज भारत के उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इतिहास को झुठलाया जा रहा है। हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, और तानाशाही की जा रही है। ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

सोनिया गांधी ने कहा देश के विरासत को कांग्रेस किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी। आम जन मानस के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोध, साजिशों के खिलाफ हर संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी। आज कांग्रेस के एक एक जन को कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा।

सोनिया गांधी ने आखिर में कहा कि इन्ही शब्दों के साथ मैं देशवासियों को कांग्रेस स्थापना दिवस और नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं

जय हिंद जय कांग्रेस

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined