हालात

कांग्रेस ने नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर पीएम मोदी पर साधा निशाना , कहा- युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया

अजय राय ने एक पोस्ट में कहा कि युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया और अब मोदी जी अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर निकलने की तैयारी में हैं! नीट यूजी 2026 का रद्द होना इस सरकार की विदाई का सायरन है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय राय ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी 2026’ रद्द होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उन पर युवाओं के सपने चकनाचूर करने का आरोप लगाया।

Published: undefined

राय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया और अब मोदी जी अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर निकलने की तैयारी में हैं! नीट यूजी 2026 का रद्द होना इस सरकार की विदाई का सायरन है। जो सरकार एक परीक्षा सुरक्षित नहीं करा सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं। पेपर लीक के डर ने आपकी पोल खोल दी है।''

राय ने कहा, ''देश का युवा देख रहा है कि कैसे दिल्ली में बैठे लोग उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। अब हिसाब होगा!''

Published: undefined

राय की यह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा तीन मई को आयोजित नीट यूजी रद्द करने की घोषणा किए जाने के बाद आई। एनटीए ने कहा कि परीक्षा अलग से अधिसूचित की जाने वाली तारीखों पर फिर से आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ‘एक्स’ पर कहा कि यह निर्णय पारदर्शिता बनाए रखने और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में विश्वास को बरकरार रखने के लिए लिया गया है।

उसने कहा, ‘‘केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एनटीए द्वारा तथ्यों को परखे जाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने तीन मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को भारत सरकार की मंजूरी से रद्द करने और अलग से अधिसूचित तिथियों पर परीक्षा पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है।’’

Published: undefined