हालात

'बिहार में महिला वोटरों को लुभाने की साजिश', प्रियंका ने पूछा- चुनाव से ठीक पहले क्यों जागे मोदी-नीतीश

पटना में महिला संवाद के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको देखना पड़ेगा कि कौन सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। सम्मान का मतलब ये नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं- ये तो खरीदने की कोशिश है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना में महिला संवाद में पहुंची कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को प्रियंका गांधी ने महिला वोटरों को लुभाने की साजिश करार दिया है।

Published: undefined

20 सालों में क्यों नहीं आई महिला सम्मान की याद- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मोदी-नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आखिर चुनाव के ठीक पहले ही ये अचानक जाग कैसे गए? प्रियंका गांधी ने पूछा पिछले 20 सालों से सरकार में कौन है? इन्होंने महिलाओं के लिए इन 20 सालों में क्या किया? अब इन्होंने एक रकम देने का ऐलान किया है, लेकिन क्या ये रकम हर महीने दी जाएगी? किसे दी जाएगी? क्या इस बारे में कुछ साफ-साफ बताया गया है? या फिर यह सिर्फ महिलाओं को पैसे का लालच देकर वोट लेने की एक कोशिश है?

Published: undefined

बीजेपी-JDU महिलाओं को वोट के लिए लुभाने की कोशिश कर रही- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सिर्फ़ एक चुनावी स्टंट है, जिसमें महिलाओं की ज़रूरतों और हक़ की बजाय, वोट बैंक को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव नज़दीक हैं, और चुनाव में अब मुश्किल से एक महीना बचा है। उन्होंने ऐलान कर दिया कि महिलाओं को 10,000 देंगे। लेकिन सवाल ये है कि पिछले 20 सालों से सरकार में कौन था? पिछले 20 सालों तक नीतियां किसने बनाईं? तब ये 10,000 क्यों नहीं दिए?

प्रियंका गांधी ने दोहराया कि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह राशि हर महीने मिलेगी या नहीं। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि क्या अब एक महिला की कीमत सिर्फ 10,000 ही रह गई है? यह सिर्फ चुनावी लालच है, जिसमें महिलाओं को वोट के लिए लुभाने की कोशिश की जा रही है।

Published: undefined

'न्याय और सम्मान चाहिए तो BJP-JDU सरकार को हराना पड़ेगा'

प्रियंका गांधी ने बिहार की मौजूद सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राज्य की जनता से अपील की उन्होंने कहा कि मेरे भाई राहुल गांधी जी ने सामाजिक न्याय के लिए पूरे देश में संघर्ष किया। वे चाहते हैं कि महिलाओं को भी न्याय और सम्मान मिले। आगामी चुनाव में आप लोग अपनी परिस्थितियों को समझें और जो सरकार आपको न्याय और सम्मान दे- उसका चुनाव करें। अगर आप न्याय और सम्मान चाहती हैं तो आपको BJP-JDU सरकार को हराना पड़ेगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको देखना पड़ेगा कि कौन सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। सम्मान का मतलब ये नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं- ये तो खरीदने की कोशिश है। महिला सम्मान तब होगा जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा, जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी, जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी, प्रियंका गांधी ने कहा कि BJP और नीतिश सरकार आपको कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी। यहां जब आप अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो आपको पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है।

Published: undefined

बिहार के लिए महागठबंधन की गारंटी

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार के लिए महागठबंधन ने तय किया है कि महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे, प्रियंका गांधी ने कहा कि 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य सुविधा बिहार की जनता को मुफ्त मिलेगी। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन दिलवाएंगे, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को मिलेगा। ताकी जमीन आपके नाम हो आपकी हो। प्रिंयंका गांधी ने कहा कि ये आपकी शक्ति है जिसे हम पहचान रहे हैं, ये आपका सम्मान है जिसे हम समझ रहे हैं।

Published: undefined