हालात

हरियाणा के करनाल में मालगाड़ी से कंटेनर गिरे, रेल यातायात प्रभावित, अंबाला से दिल्ली जा रही थी ट्रेन

अधिकारी ने कहा, ‘‘आठ कंटेनर गिर गए। रेलवे अधिकारी इसके कारणों की जांच कर रहे हैं। ट्रेन अंबाला से दिल्ली जा रही थी, तभी करनाल के तरावड़ी के पास यह घटना हुई।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा के करनाल जिले में तरावड़ी के निकट मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी से कुछ कंटेनर पटरी पर गिर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन अंबाला से दिल्ली जा रही थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आठ कंटेनर गिर गए। रेलवे अधिकारी इसके कारणों की जांच कर रहे हैं। ट्रेन अंबाला से दिल्ली जा रही थी, तभी करनाल के तरावड़ी के पास यह घटना हुई।’’ उन्होंने कहा कि अंबाला-दिल्ली मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन इसमें कुछ घंटे और लगेंगे।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति