हालात

केरल में दिखाई जाएगी PM मोदी की आलोचना वाली BBC डॉक्यूमेंट्री, DYFI का ऐलान

बीबीसी की यह डॉक्यूमेंट्री दो भाग में है, जिसमें दावा किया गया है कि यह 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित कुछ पहलुओं की पड़ताल पर आधारित है। 2002 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात दंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाली बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर केरल राज्य में दिखाया जाएगा। केरल की सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की छात्र इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने इसका ऐलान किया है। आपको बता दें, डीवाईएफआई ने अपने फेसबुक पेज पर यह घोषणा की है। उसने वृत्तचित्र के कई यूट्यूब वीडियो और उसके लिंक साझा करने वाले ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के केंद्र के निर्देशों के बाद यह घोषणा की है।

आपको बता दें, बीबीसी की यह डॉक्यूमेंट्री दो भाग में है, जिसमें दावा किया गया है कि यह 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित कुछ पहलुओं की पड़ताल पर आधारित है। 2002 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। गौरतलब है कि सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ट्विटर और यूट्यूब को डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।

उधर, इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर अमेरिका की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इस डॉक्यूमेंट्री पर एक सवाल के जवाब में अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “जिस डॉक्यूमेन्टरी का जिक्र कर रहे हैं, मैं उसके बारे में नहीं जानता हूं, बहरहाल, मैं उन साझा मूल्यों से अच्छी तरह वाकिफ हूं, जो अमेरिका और भारत को दो संपन्न और जीवंत लोकतंत्र बना देते हैं।” अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि ऐसे कई तत्व हैं, जो उस वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करते हैं, जो हमारी भारतीय भागीदारों के साथ है।

उन्होंने आगे कहा, भारत के साथ अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने वाले कई तत्व मौजूद हैं। इनमें राजनीतिक, आर्थिक रिश्तों के साथ-साथ लोगों के बीच असाधारण रूप से गहरे संबंध शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम हर उस पहलू पर गौर करते हैं, जो हमें एक साथ जोड़ता है, और हम उन सभी तत्वों को मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं, जो हमें साथ बांधते हैं। नेड प्राइस ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच करीबी राजनीतिक रिश्ते हैं, आर्थिक रिश्ते हैं, और दोनों देशों के लोगों के बीच असाधारण रूप से गहरे संबंध हैं। इन सबके अलावा एक अतिरिक्त तत्व वे साझा मूल्य भी हैं, जो अमेरिकी लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र में समान हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा