हालात

मणिपुर में विस्थापितों के लिए उखरूल में राहत शिविर बनाने पर विवाद, नागा संगठन ने विरोध का किया ऐलान

टीएनएल ने एक बयान में कहा कि उखरूल जिले में अर्द्ध स्थायी राहत शिविर की स्थापना और संचालन में अन्य जिलों के विस्थापित व्यक्तियों को वहां नहीं रखना चहिए। मणिपुर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए सरकार को विस्थापितों को उनके मूल स्थान पर रखना चहिए।

मणिपुर के उखरूल में विस्थापितों के लिए राहत शिविर बनाने का नागा संगठन ने किया विरोध
मणिपुर के उखरूल में विस्थापितों के लिए राहत शिविर बनाने का नागा संगठन ने किया विरोध फोटोः IANS

मणिपुर के उखरूल जिले में अन्य जिलों के विस्थापित लोगों के लिए एक अर्ध स्थायी राहत शिविर स्थापित करने के सरकार के फैसले का एक नागा संगठन ने कड़ा विरोध किया है। तांगखुल नागा लॉन्ग (टीएनएल) ने बयान जारी कर इस फैसले का विरोध करने का ऐलान किया है और कहा है कि इससे जो भी स्थिति उत्पन्न होगी, उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

तांगखुल नागा लॉन्ग (टीएनएल) ने मणिपुर गृह विभाग की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उखरुल जिले सहित मणिपुर के विभिन्न जिलों में अर्ध-स्थायी राहत शिविर स्थापित करने का निर्णय लिया है। टीएनएल ने एक बयान में कहा कि उखरूल जिले में अर्ध स्थायी राहत शिविर की स्थापना और संचालन में अन्य जिलों के विस्थापित व्यक्तियों को वहां नहीं रखना चहिए। मणिपुर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए सरकार को विस्थापितों को उनके मूल स्थान पर रखना चहिए।

टीएनएल ने कहा कि अगर किसी अन्य जिले के विस्थापित व्यक्ति को उखरुल जिले में रखा जाता है तो टीएनएल इसका विरोध करेगी और इससे जो भी स्थिति उत्पन्न होगी, उसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्‍होंने कहा कि नागा लोगों का निवास उखरुल जिले की सीमा नागालैंड और म्यांमार से लगती है।

मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने पहले घोषणा की थी कि 3 मई को हुई जातीय हिंसा में विस्थापित हुए लोगों के लिए 4,000 पूर्वनिर्मित अस्थायी घरों का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने निर्माण सामग्री एकत्र करने और अस्थायी घर स्थापित करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। मणिपुर में जातीय संघर्ष के मद्देनजर विभिन्न समुदायों के लगभग 50,650 पुरुष, महिलाएं और बच्चे हिंसा में विस्थापित हुए हैं, जो स्कूलों, सरकारी भवनों और सभागारों सहित 50 शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत