
देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,518 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही देश में कोरोना केसों में 5.8 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हुई है।
Published: undefined
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 25,782 है। जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2,779 लोग ठीक हुए हैं। बता दें कि देश में अब तक कुल 42,630,852 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। जबकि इस घातक वायरस से देश में अब तक कुल 524,701 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के कुल 43,181.335 केस दर्ज किए गए हैं।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined