हालात

बिहार में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार! पिछले 8 दिनों में चपेट में आए इतने लोग, गाइडलाइन की भी उड़ रही धज्जियां

बताया जा रहा है कि इन दिनों शादियों के मौसम में वैवाहिक समारोहों में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड रही है। शादी समारोह में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना राज्य के लोगों पर अब भारी पड़ने लगा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार में ओमिक्रोन मरीज की पुष्टि भले नहीं हुई है, लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार वृिद्ध हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को राज्य में 23 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें केवल पटना में 13 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकडों पर गौर करें तो पिछले आठ दिनों में 78 कोरोना मरीज मिले हैं। आंकडों के मुताबिक रविवार को जहां राज्य भर में 23 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शनिवार को राज्य में 15, शुक्रवार व गुरुवार को 6-6, बुधवार को 14, मंगलवार व सोमवार को चार-चार तथा रविवार (5 दिसंबर) को छह मरीज मिले थे।

बताया जा रहा है कि इन दिनों शादियों के मौसम में वैवाहिक समारोहों में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड रही है। शादी समारोह में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना राज्य के लोगों पर अब भारी पड़ने लगा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को बिहार में मिले 23 नए कोरोना संक्रमितों में पटना में सर्वाधिक 13 और सीतामढ़ी में 3, बेगूसराय व मुजफ्फरपुर में 2-2, दरभंगा व वैशाली में 1-1 और अन्य राज्य से आए एक संक्रमित की पहचान की गई।

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के नए वेरियंट ओमिक्रॉन को लेकर सभी जिलों में कोरोना जांच की संख्या में बढोतरी करने के निर्देश दिए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CEC के निलंबन की मांग पर SC का केंद्र और EC को नोटिस, कहा- EC के फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से होने चाहिए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से लेकर SIR रद्द तक, खड़गे ने मोदी सरकार के सामने रखी 3 मांग, कहा- समझौता नहीं किया जाएगा

  • ,
  • 'भगवंत मान की ईमानदारी का नकाब हाईकोर्ट ने उतारा', भ्रष्टाचार मामले की जांच CBI को सौंपने का कांग्रेस ने स्वागत किया

  • ,
  • राजस्थान: जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA की कार्रवाई, 260 घर-दुकानों पर चलेगा अभियान, HC के आदेश के बाद एक्शन

  • ,
  • 'जस्टिस उज्जल भुइयां की टिप्पणियों से ज्ञानेश कुमार बेनकाब', जयराम बोले- उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं