हालात

कोरोना वायरस में सबसे पहले दिखाई देते हैं ये 3 लक्षण! पहचान का ये है तरीका

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 300 के करीब पहुंच चुकी है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा पूरी दुनिया में दो लाख के पार हो गया है। एक हालिया रिपोर्ट में कोरोना वायरस के लक्षणों को समझने के लिए 5 दिनों का समय काफी बताया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 300 के करीब पहुंच चुकी है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा पूरी दुनिया में दो लाख के पार हो गया है। एक हालिया रिपोर्ट में कोरोना वायरस के लक्षणों को समझने के लिए 5 दिनों का समय काफी बताया है। 5 दिनों के भीतर शरीर में 3 खास लक्षण पहचान कर आप कोरोना वायरस के खतरे को भांप सकते हैं।

जर्नल एनल ऑफ इंटरनल मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के तीन खास तरह के लक्षण पहले पांच दिनों के अंदर सामने आ जाते हैं।

आइए जानते हैं ये 3 लक्षण क्या हैं।

1. अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा जारी इस रिपोर्ट बताया गया है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद पहले 5 दिनों में इंसान को सूखी खांसी आनी शुरू हो जाती है।

2. मरीज को तेज बुखार चढ़ने लगता है और उसके शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अब तक कई हेल्थ एक्सपर्ट कोरोना वायरस में तेज बुखार चढ़ने का दावा कर चुके हैं।

3. कोरोना वायरस की शिकायत होने पर पहले 5 दिनों में इंसान को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सांस की समस्या फेफड़ों में बलगम फैलने की वजह से होती है।

वहीं, नेशनल हेल्थ सेंटर (एनएचएस) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कोरोना वायरस में यही लक्षण होने का दावा किया था। इसमें बदन दर्द और जुकाम जैसी भी समस्याओं के बारे में बताया गया था।

शोधकर्ताओं ने यह रिसर्च चीन के वुहान शहर के बाहर करीब 50 इलाकों में की है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस दौरान लोगों को 14 दिनों के लिए सेल्फ आइसोलेट रहने की भी सलाह दी है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षण आम-सर्दी जुकाम, फ्लू, इंफेक्शन या निमोनिया से काफी मिलते-जुलते हैं।

लेकिन सामान्य तौर पर होने वाले फ्लू-इंफेक्शन में कुछ दिनों के भीतर मरीज की रिकवरी होने लगती है। जबकि निमोनिया कुछ हफ्तों या महीने तक रहता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए