
ईरान में कोरोनाव वायरस के कहर के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों को भारत वापस लाया गया है। भारत वापस लाए गए लोगों में 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं। सभी 234 लोगों को राजस्थान के जैसलमेर ले जाया गया है। जैसलमेर में सभी लोगों को सेना के शिविर में रखा जाएगा। सभी लोग यहां पर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। जांच के बाद इन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी।
Published: 15 Mar 2020, 10:08 AM IST
इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ईरान में फंसे 234 भारतीय भारत पहुंच गए हैं। इनमें 131 छात्र और 103 श्रद्धालु हैं। राजदूत धामू गद्दाम और ईरान में भारतीय टीम के प्रयासों के लिए उनका शुक्रिया। ईरानी अधिकारियों का शुक्रिया।’’
Published: 15 Mar 2020, 10:08 AM IST
ईरान से भारत पहुंचने वाला यह तीसरा जत्था है। इससे पहले 44 भारतीय श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था शुक्रवार को ईरान से भारत पहुंचा था। चीन के बाद ईरान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक, ईरान में अब तक कोरोना वायरस से 600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 12700 से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में है।
Published: 15 Mar 2020, 10:08 AM IST
क्या हैं कोरोना वायरस के लक्षण?
कोरोना वायरस एक विषाणुजनित रोग है। जो चीन में काफी फैला हुआ है। धीरे-धीरे ये वायरस दूसरे देशों में भी तेजी से फैल रहा है। उत्तराखंड में वायरस ने दस्तक दे दी है। अब तक दो मरीज में इस वायरस के होने की आशंका जताई गई है। बुखार खांसी-जुकाम, गले में खराश होना इस वायस के लक्षण हैं। हालत ज्यादा गंभीर होने पर इंसान को सांस लेने में तकलीफ और न्यूमोनिया होने लगता है।
कैसे करें बचाव?
इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सावधानी और सतर्कता से बचाव आसान है। कोरोना वायरस के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन फिलहाल नहीं है। सिर्फ लक्षण और डॉक्टरों की सलाह से इसका इलाज किया जाता है।
Published: 15 Mar 2020, 10:08 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Mar 2020, 10:08 AM IST