हालात

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर! 24 घंटे में 62064 नए केस, 1007 की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2215075 हुई

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,075 हो गई है। इसमें 6,34,945 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 15,35,744 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 44,386 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62,064 मामले सामने आए हैं और 1,007 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,15,075 हो गई है। इसमें 6,34,945 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 15,35,744 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 44,386 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 5,15,332 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 1,45,558 मामले सक्रिय हैं। अब तक 3,51,710 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 17,757 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 2,96,901 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 53,336 सक्रिय केस हैं और 2,38,638 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 4,927 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 2,27,860 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 87,112 मामले सक्रिय हैं और 1,38,712 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 2,036 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 1,78,087 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 80,972 केस सक्रिय हैं और 93,908 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 3,198 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवन: 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम और पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल