हालात

देश में फिर सामने आए कोरोना के डरावने आंकड़े! 24 घंटे में 64 हजार से ज्यादा नए केस, 861 लोगों की गई जान

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,53,011 हो गई है। इसमें 6,28,747 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 14,80,885 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन डरावने आंकड़े सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 64,399 नए केस सामने आए हैं और 861 लोगों की मौत हो गई है।

देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,53,011 हो गई है। इसमें 6,28,747 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 14,80,885 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 43,379 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 5,03,084 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 1,47,048 मामले सक्रिय हैं। अब तक 3,38,362 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 17,367 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 2,90,907 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 53,481 सक्रिय केस हैं और 2,32,618 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 4,808 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, आंध्र प्रदेश कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसर ने नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 2,17,040 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 85,486 मामले सक्रिय हैं और 1,29,615 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 1,939 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना प्रभावित राज्यों में कर्नाटक चौथे नंबर पर पहुंच गया है। कर्नाटक में अब तक कोरोना के 1,72,102 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 79,764 केस सक्रिय हैं और 89,238 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में कोरोना से अब तक 3,091 लोगों की जान जा चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में पांचवें नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,44,127 हो गई है, जिसमें 10,667 मामले सक्रिय हैं और 1,29,362 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 4,098 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा