हालात

कोविड-19: भारत में नए वैरिएंट ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए केस दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को पूरे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 7131 थी। नए मामलों के बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 7400 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट फिर खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस में कमी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा नए मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पूरे देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जून को सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को पूरे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 7131 थी। नए मामलों के बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 7400 हो गई है।

Published: undefined

कोविड संक्रमण ने पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान ली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई हैं, जबकि केरल में संक्रमण से पीड़ित 3 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान और तमिलनाडु में भी एक-एक व्यक्ति की जान चली गई है।

केरल में मरने वालों में 83 साल, 67 साल और 61 साल के तीन पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र में पहले से शुगर के मरीज 79 साल के एक बुजुर्ग की जान गई है। एक 85 वर्षीय बुजुर्ग, जिनकी किडनी में भी समस्या थी, उनकी मौत हुई है। इनके अलावा 55 साल और 34 साल के दो लोग भी संक्रमण से पीड़ित थे, जिनकी मौत हो गई।

Published: undefined

संक्रमण ने राजस्थान में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की जान ली है, जबकि तमिलनाडु में कई बीमारियों से पीड़ित चल रहे एक 73 साल के बुजुर्ग की भी मौत हुई है।

कोविड का नया वैरिएंट 3 राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों में पैर फैला चुका है। नए वैरिएंट ने सबसे ज्यादा केरल में अटैक किया, जहां अब तक 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य इस फेहरिस्त में शामिल हैं।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

  • ,
  • FIFA WC 2026: 'बिल्ड-अप प्ले बहुत धीमा था', विश्व कप से बाहर होने के बाद जर्मनी में गहरी निराशा