हालात

'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं': सम्राट चौधरी के बयान पर तेजस्वी का तंज- 'मोदी जी ने बिहार को बर्बाद...'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में क्राइम हो सकता है 'अपराध' नहीं! मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 𝟕 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कह रहा है। क्या नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की सियासत में भारी उबाल, मुख्यमंत्री के बयान पर आरजेडी का बेहद तीखा हमला!

'बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं', तेजस्वी यादव का सीएम पर बड़ा तंज!

'मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है ऐसी बात', तेजस्वी यादव का पीएम पर भी निशाना!

'अफसर साथ काम करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं या अपमानित?', तेजस्वी का बड़ा सवाल!

क्या नरेंद्र मोदी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?: तेजस्वी यादव

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने उन पर बेहद तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में क्राइम हो सकता है 'अपराध' नहीं! मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 𝟕 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है। मंच पर बैठे 𝐈𝐀𝐒/𝐈𝐏𝐒 इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे है या अपमानित? क्या श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि RJD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री चौधरी को 'अनपढ़ों का सम्राट' करार दिया और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है। यह विवाद मुख्यमंत्री चौधरी के बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं बयान के बाद शुरू हुआ है।

आरजेडी ने सोशल मीडिया पर कहा कि एक होता है अनपढ़ और दूसरा होता है सबसे विशेष और दुर्लभ, विश्वविख्यात: अनपढ़ों का "सम्राट"! हमारे यहां क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं! श्री श्री सम्राट चौधरी के ज्ञान पर PhD किया जा सकता है, एक ट्वीट में बखान नहीं! और अब बिहार के सारे अपराधी गर्व से कहने लगे हैं कि हम सम्राट जी की तरह अपराधी हैं, क्रिमिनल नहीं हैं! अपराध का कॉन्सेप्ट बिहार से खत्म हो गया है! हमको मत पकड़ो बिहार पुलिस के वर्दीधारी अपराधियों!

आरजेडी ने कहा कि कल अनपढ़ सम्राट ये कहेंगे..

"हमारे यहाँ रेपलर हो सकता है, रैफरल नहीं!"

"हमारे यहाँ हाफ़ीडीपीट हो सकता है, एफीडेविट नहीं!"

"हमारे यहाँ प्रोसेशन हो सकता है, प्रोननशिएशन नहीं!"

"हमारे यहाँ प्रोकेंडा हो सकता है, प्रोपेगेंडा नहीं!"....

उन्होंने कहा कि हमारे यहां PFC हो सकता है, Entire Political Science भी हो सकता है, पर मैट्रिकुलेशन नहीं हो सकता! इसका कॉन्सेप्ट हमारे यहाँ खत्म हो गया है!

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए