
निवार चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश की वजह से चेन्नई के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। इसके चलते शहरवासियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज शाम को 4.30 बजे के बाद निवार तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकराएगा।
Published: undefined
निवार तूफान को देखते हुए तमिलनाडु में आज छुट्टी घोषित किया गया है और पुडुचेरी में तो गुरुवार तक के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई है। तमिलनाडु में 12, पुद्दुचेरी में तीन और आंध्र प्रदेश में सात एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined