हालात

Cyclone Nisarga Live: अगले ढाई घंटे महाराष्ट्र के लिए भारी, निसर्ग की वजह से कई जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले ढाई घंटे के दौरान महाराष्ट्र के रायगढ़, धुले, नंदुरबार, नासिक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा जिलों में भारी से भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कमजोर पड़ा निसर्ग, लेकिन अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

अगले ढाई घंटे महाराष्ट्र के लिए भारी, निसर्ग की वजह से कई जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले ढाई घंटे के दौरान महाराष्ट्र के रायगढ़, धुले, नंदुरबार, नासिक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा जिलों में भारी से भी बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

निसर्ग के गुजरने के बाद रत्नागिरी और श्रीवर्द्धन में बिजली सप्लाई चालू, दूसरे इलाकों में जल्द शुरू होगी

निसर्ग तूफान की वजह से खराब मौसम के कारण पुणे एयरपोर्ट आने वाली 6 उड़ानों का रूट बदला

मुंबई और थाणे में हम इसका पोस्ट लैंडफॉल इफेक्ट देख रहे हैं: शुभांगी भूटे वैज्ञानिक IMD

आईएमडी के वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने निसर्ग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये गंभीर चक्रवात रायगढ़ के अलीबाग के साउथ में 12:30-2:30 बजे तक लैंडफॉल हो चुका है। मुंबई और थाणे में हम इसका पोस्ट लैंडफॉल इफेक्ट देख रहे हैं। अगले 6 घंटों में ये चक्रवाती तूफान बन जाएगा। उसके बाद इसका प्रभाव मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रहेगा। जब तक ये स्थिति पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती तब तक मानसून आने में समय लगेगा।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

बच गई मुंबई, टल गया खतरा, मुंबई पहुंचते ही कमजोर पड़ गया तूफान निसर्ग

निसर्ग तूफान का मुंबई के लिए खतरा लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। खबरों के मुतिक, हवाएं 50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से नहीं चलेंगी। वहीं महाराष्ट्र में तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए. तूफान के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

महाराष्ट्र: निसर्ग तूफान के चलते पालघर में पेड़ उखड़ गए

निसर्ग के चलते मुंबई, रत्नागिरी, रायगड, नवी मुंबई में जमकर तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई. कई जगहों पर पेड़ गिरे

चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते मुंबई में हो रही तेज़ बारिश और आंधी के बीच नरीमन प्वाइंट इलाके में पेड़ उखड़ गए है जिससे रास्ते बंद हो गये हैं। मुंबई के कालाचौकी इलाके में पेड़ गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। पुणे में निसर्ग चक्रवात की वजह से कई इलाकों में भारी वर्षा हो रही है।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

गुजरात में निसर्ग चक्रवाती तूफान के ज़्यादा प्रभाव की उम्मीद नहीं है: भारत मौसम विज्ञान विभाग गुजरात

भारत मौसम विज्ञान विभाग गुजरात के निदेशक जयंत सरकार ने कहा कि गुजरात में निसर्ग चक्रवाती तूफान के ज़्यादा प्रभाव की उम्मीद नहीं है। आज के दिन ही प्रमुख प्रभाव रहेगा, वो भी महाराष्ट्र और उससे सटे हुए दक्षिणी गुजरात के जिलों में।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

चक्रवाती तूफान निसर्ग: मुंबई में समुद्र के किनारे रहने वाले करीब 40,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

चक्रवाती तूफान निसर्ग से रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क सेवाएं बाधित: निधि चौधरी

चक्रवाती तूफान निसर्ग का तांडव, देखें वीडियो

मुंबई में NDRF, फायर ब्रिगेड, लाइफ गार्ड और हर तरह की आपदा से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं

19:00 बजे तक #CycloneNisarga के चलते हवाई अड्डे पर कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी: मुंबई

चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से मुंबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट को शाम 7 बजे तक के लिए बंद किया गया है। दरअसल, रनवे पर एक कार्गो प्लेन फिसल गया था जिसके बाद ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

महाराष्ट्र: चक्रवात निसर्ग का असर, पुणे में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

मुंबई: नरीमन प्वाइंट इलाके में पेड़ उखड़े

चक्रवाती तूफान निसर्ग के चलते मुंबई में तेज बारिश और आंधी के बीच नरीमन प्वाइंट इलाके में पेड़ जड़ से उखड़ गए।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

महाराष्ट्र: रायगढ़ में एक इमारत के ऊपर से टिन की छत उड़ी, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के तटों से टकराया चक्रवात निसर्ग, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र के तटों से टकरा गया है। रायगढ़ के अलीबाग समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

गुजरात में चक्रवात निसर्ग का असर, द्वारका तट पर हाई टाइड

चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर महाराष्ट्र और गुजरात में NDRF की 43 टीमें अलर्ट पर

एनडीआरएफ के महानिदेशक, एसएन प्रधान ने बताया, “महाराष्ट्र और गुजरात में करीब 43 टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवात के रास्ते से करीब 1 लाख लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हम एक साथ दो खतरों से निपट रहे हैं, महाराष्ट्र खासतौर पर कोविड-19 का हॉटस्पॉट है।”

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

दमन में करीब 3000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया: NDRF

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट एकेपाठक ने कहा, “हम निकासी की सही संख्या तो नहीं बता सकते हैं, लेकिन दमन में लगभग 3000 लोगों को निकाला गया है और कुछ ऑपरेशन अभी भी चल रहे हैं।”

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में चक्रवात निसर्ग का असर, हाई टाइड के साथ तेज हवाएं चल रहीं

चक्रवात निसर्ग का असर, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

सावधान! महाराष्ट्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात निसर्ग, लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू

चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र तट के करीब पहुंच गया है। लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चक्रवात रायगढ़ के अलीबाग से होकर गुजरेगा। चुनौती से निपटने के लिए राज्य में NDRF की 20 टीमें तैनात हैं। अगले तीन घंटे में लैंडफाल की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

महाराष्ट्र: रायगढ़ में तेज हवाओं के साथ हो रही है बारिश

महाराष्ट्र: रायगढ़ में तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर उखड़े पेड़

चक्रवात निसर्ग का असर, गोवा में हाई टाइड, तेज हवाएं चल रहीं

महाराष्ट्र में NDRF की 20 टीमें तैनात, लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा

एनडीआरएफ के महाराष्ट्र प्रमुख अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, “महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में एनडीआरएफ की कुल 20 टीमें तैनात हैं। ये टीमें तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मदद कर रही हैं और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर शेल्टर होम लेकर जा रही हैं।”

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में कुल 13,541 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

महाराष्ट्र: चक्रवात के मद्देनजर मुंबई के वर्सोवा समुद्र तट पर NDRF की टीम तैनात

महाराष्ट्र में अब तक 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

महाराष्ट्र: चक्रवात निसर्ग के 1 बजे से 4 बजे के बीच अलीबाग पहुंचने की संभावना

मुंबई में समुद्र के किनारों से NDRF की टीम हटा रही है

महाराष्ट्र: हर बीच पर पुलिस तैनात है- रायगढ़ के एसपी अनिल पारस्कर

महाराष्ट्र के रायगढ़ के एसपी अनिल पारस्कर ने बताया, “ हर बीच पर पुलिस तैनात है,144 लागू है तो हर जगह से लोगों को निकाल दिया गया है। कल हमने 12000 लोगों को (स्कूल,समाज मंदिर में) शिफ्ट किया है। 6 तटीय पुलिस स्टेशन में 800 पुलिस कर्मी तैनात हैं। साथ ही चक्रवात प्रभावित गांवों में हमारे 10-10 टीमें तैनात हैं।”

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

निसर्ग चक्रवात के मद्देनजर क्या करें, क्या ना करें इस संबंध में महाराष्ट्र CMO की ओर एक सूची जारी की गई

सावधान! तबाही के ‘निसर्ग’ ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

निसर्ग तूफान आज दोपहर में तट को पार करेगा: भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया, “निसर्ग तूफान आज दोपहर में तट को पार करेगा तब इसकी गति 100-120 प्रति घंटा रहने का अनुमान है। खासतौर पर मुंबई, ठाणे, रायगढ़स दक्षिण कोंकण में भारी वर्षा अभी रिकॉर्ड की गई है, ऐसी संभावना है कोंकण में बारिश जारी रहेगी। आधी रात के बाद तूफान कमजोर होगा।”

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

चक्रवात निसर्ग का असर, गोवा के पणजी में बारिश

गुजरात: सूरत में NDRF की टीम तैनात

चक्रवात निसर्ग की दस्तक से पहले मुंबई में शुरू हुई बारिश

निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है: मौसम विभाग

मुंबई में मौसम विभाग की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने कहा, “निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पूरे रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। आज दोपहर 1-3 बजे के बीच यह अलीबाग के दक्षिण में टकराएगा।”

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

गुजरात के तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा

गुजरात में चक्रवाती तूफान निसर्ग के मद्देनजर वलसाड और नवसारी जिला प्रशासन राज्य के तटीय क्षेत्रों में स्थित 47 गांवों से करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना रहा है।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

मुंबई: BMC ने लोगों से आज घरों में ही रहने के लिए कहा

चक्रवात निसर्ग की दस्तक से पहले बीएमसी ने मुंबई वासियों को अपने घरों में ही रहने के लिए कहा है। घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है। मुंबई ने बयान जारी कर कहा, “बेहतर होगा कि आप भारी वर्षा के दौरान घर पर रहें, लेकिन अगर किसी जरूरी काम से आपको अपनी कार चलाने की आवश्यकता है, तो यह सुनिश्चित करें कि आप अपने साथ हथौड़ा या ऐसी वस्तुएं लेकर चलें जो आपकी कार के दरवाजों को जाम होने की स्थिति में कांच को तोड़ने में आपकी मदद करे।”

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

दमन में NDRF की टीमें लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही हैं

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 1500 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

गुजरात: वलसाड में एनडीआरएफ की टीमों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

गुजरात के वलसाड में एनडीआरएफ की टीमों ने वलसाड तूफान ‘निसर्ग’ लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

महाराष्ट्र: नॉर्थ रत्नागिरी के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है

मुंबई की ओर बढ़ रहा ‘निसर्ग’, 120 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात अम्‍फन के बाद एक और तूफान भारत में दस्‍तक देने वाला है। चक्रवाती तूफान निसर्ग तेजी से महाराष्‍ट्र और गुजरात के तटों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस तूफान के असर से अगले 12 घंटों में 100 से 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के अलावा भूस्‍खलन भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बीती एक सदी में यह पहला चक्रवाती तूफ़ान है जो महाराष्ट्र के तट से टकराएगा। इससे पहले 1948 और 1980 में दो बार चक्रवाती तूफ़ान उठा था, लेकिन वो तट से नहीं टकराया, समुद्र में ही कमजोर पड़ गया था।

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 03 Jun 2020, 8:55 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर पद से हटाया, उनके उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • मायावती का चौंकाने वाला फैसला, भतीजे आकाश आनंद को सभी जिम्मेदारियों से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

  • ,
  • 'अग्निवीर योजना को खत्म और जीएसटी में संशोधन करेंगे', राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आदिवासियों को धोखा देने का आरोप

  • ,
  • दुनियाः इजरायली सेना ने रफा पर किया हमला, 20 की मौत और पाकिस्तान ने टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारत का हाथ बताया

  • ,
  • लोकसभा चुनावः महाराष्ट्र के सोलापुर में पोलिंग बूथ पर शख्स ने 3 EVM को लगाई आग, मचा हड़कंप