हालात

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'मिचौंग' ने मचाई तबाही! मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

चेन्नई में अलग-अलग घटनाओं में पांच की मौत हो गई। चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार को पूर्वाह्न आंध्र प्रदेश में तट को पार कर सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग ने तबाही मचा दी है। सड़कों पर सैलाब आ गया है। रविवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ गिर गए हैं। शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई और इंटरनेट सेवा बाधित हुई। लोगों को भी वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है। सारे शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं तो सोमवार रात तक के लिए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया।

इस दौरान चेन्नई में अलग-अलग घटनाओं में पांच की मौत हो गई। चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार को पूर्वाह्न आंध्र प्रदेश में तट को पार कर सकता है।

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के बापटला में भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव दिखने लगा है। बापटला में मध्यम बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। अनुमान है कि बारिश अभी और तेज हो सकती है। 

मौसम विभाग ने सोमवार को शाम एक बुलेटिन में कहा था कि तूफान के धीरे-धीरे तेज होने और लगभग उत्तर की ओर लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ने की संभावना है और अधिकतम निरंतर हवा की गति के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पांच दिसंबर की दोपहर के दौरान बापटला के करीब, नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार कर जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके