हालात

केरल के चलक्कुडी में चक्रवाती तूफान का कहर! घरों को पहुंचा नुकसान; कई पेड़ भी उखड़े, हाई लेवल मीटिंग जारी

आपको बता दें, पिछले दो महीनों में यह छठी बार है जब त्रिशूर जिला तूफान की चपेट में आया है। केरल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

केरल के त्रिशूर जिले के चलक्कुडी में आए चक्रवाती तूफान के बाद कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़ गए। तूफान चलाक्कुडी नदी के दोनों किनारों पर आया और मुरिंगूर कस्बे में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान के चलते पेड़ भी उखड़ गए। यह चक्रवाती तूफान चलक्कुडी नदी के दोनों किनारों पर आया। इसके चलते मुरिंगूर कस्बे में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ों के अलावा, बिजली के खंभे भी उखड़ गए, जिससे कई बिजली लाइनें नष्ट हो गईं।

त्रिशूर जिला कलेक्टर हरिता वी. कुमार और अन्य अधिकारी चालककुडी पहुंच गए हैं और नुकसान का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। पिछले दो महीनों में यह छठी बार है जब त्रिशूर जिला तूफान की चपेट में आया है। केरल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

इस बीच, मौसम विभाग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों में राज्यभर के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सोमवार को इडुक्की, पलक्कड़, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके