
पश्चिम बंगाल में 5 मई 2026 की सुबह आने वाले वक्त का संदेश लेकर आई। उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मस्जिद पारा रोड का नाम बदलकर नेताजी पल्ली रोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता गेट पर लिखे नाम को तोड़ रहे हैं। इसके लिए सड़क पर बकायदा सीढ़ी लगाकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान सुरक्षा बल सड़क किनारे खड़े तमाशा देख रहे हैं।
Published: undefined
एक अन्य वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता एक व्यक्ति को सफेद साड़ी पहनाकर लात घूसों से पीट रहे हैं, उसे बंधक बनाकर सड़क पर जुलूस निकालते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'बंगाल में एक आदमी को ममता बनर्जी जैसा दिखाकर, उसको बांधकर जयश्री राम के नारे लगाए जा रहे हैं। यह हिंसा, यह नफरत, यह बेशर्मी ही बीजेपी की असलियत है।'
Published: undefined
सुप्रिया द्वारा शेयर किए एक अन्य वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता एक अधेड़ उम्र की संभ्रांत परिवार की महिला को घेरकर जयश्री राम का लगाते दिखते हैं। सुरक्षा बल उनके बगल में खड़े होकर हाथ बांधे तमाशा देखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Published: undefined
दिलचस्प है कि 4 मई की शाम, नई दिल्ली स्थित बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'यह बंगाल के भविष्य से जुड़े नए अध्याय की शुरुआत है। बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं, लेकिन भविष्य की चर्चा होनी चाहिए। आइए हिंसा के इस चक्र को समाप्त करें।'
लेकिन जमीनी स्तर पर असर अलग नजर आया। तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कोलकाता में बीजेपी के हुड़दंगी बेलियाघाटा विधानसभा के वार्ड 33 स्थित टीएमसी के कार्यालय में उपद्रव कर रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति को घसीटते हुए कैमरे के सामने लाते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं।
Published: undefined
सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ताओं का झुंड गलियों में लाठी लेकर घूम रहा है और दरवाजे पर खड़े लोगों को पीट रहा है, धमका रहा है। इधर बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो बयान भी वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि 'उन्हें नंदीग्राम के हिंदुओं ने वोट दिया है। मुसलमानों का पूरा वोट टीएमसी को मिला है। मेरा रास्ता ठीक है। मैं नंदीग्राम के हिंदुओं के लिए काम करूंगा।'
Published: undefined
बंगाल में पिछले दो दिनों से ही हिंसा का दौर जारी है। तृणमूल कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर राज्य के अलग-अलग इलाकों में हिंसा के वीडियो दिखते हैं। इनमें बैली, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, मानिकताला (उत्तरी कोलकाता), आसनसोल, सिलिगुड़ी, बरहमपुर (मुर्शिदाबाद) स्थित टीएमसी के कार्यालयों में तोड़फोड़, आगजनी और उपद्रव की घटनाएं हुई हैं।
4 मई को चुनाव नतीजों के दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को खुलकर निशाना बनाया। उदयनारायणपुर में तृणमूल के उम्मीदवार समीर पांजा पर बीजेपी के गुंडों ने हमला कर दिया। टीएमसी की सांसद सायोनी घोष ने एक्स पर लिखा कि 'पूरे बंगाल में लगातार तोड़फोड़ हो रही है। सड़कों पर सन्नाटा है, माहौल उदास है। एक के बाद एक पार्टी दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है, केंद्रीय बलों के सामने ही उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर शारीरिक हमले हो रहे हैं। दुकानों को जबरन बंद कराया जा रहा है, ‘माँ कैंटीन’ को तोड़ा जा रहा है। बाइक पर सवार लोग नारे लगाते हुए घूम रहे हैं, लाउडस्पीकर पर अश्लील गाने बजाए जा रहे हैं, और राजनीतिक जीत के नाम पर समाज के हर वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को धमकाया जा रहा है। मुझे नहीं लगता कि यही वह ‘सोनार बांग्ला’ है, जिसके लिए बंगाल के लोगों ने वोट किया था।'
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined