हालात

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी, 'बिग बॉस' से की थी साजिद खान को हटाने की मांग

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को रेप की धमकी मिल रही है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद खान को रियलिटी शो 'बिग बॉस' से हटाने की मांग की थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ संदिग्ध लोगों ने उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी है, जिसपर मालीवाल अब मुकदमा दर्ज करा रही हैं।

इसपर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है। जाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं। मुकदमा दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें।

Published: undefined

दरअसल इससे पहले स्वाति मालीवाल ने अपने पत्र में कहा था कि, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ साल बाद, साजिद खान अब लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन में 'हाउसमेट' के रूप में भाग ले रहे हैं। जैसा कि उनके खिलाफ शिकायतों से पता चलता है, ऐसा प्रतीत होता है कि साजिद खान ने लंबे समय तक यौन अपराधी के रूप में काम किया है।

स्पष्ट रूप से साजिद खान जैसे कथित यौन अपराधी के लिए प्राइमटाइम शो में शामिल होना अनुचित है जिसे वयस्कों और बच्चों द्वारा समान रूप से देखा जाता है। यह स्पष्ट रूप से उन्हें अपनी गलतियों को 'सफाई' करने और भारतीय दर्शकों के बीच फिर से लॉन्च करने का एक अनुचित अवसर देता है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • सर्वे से E20 पेट्रोल पर उठे गंभीर सवाल, माइलेज में आ रही भारी गिरावट, गाडियों की लाइफ को भी नुकसान

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'