हालात

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके की पिटाई, समर्थकों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा

शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दीपके जैसे ही अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिए।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके की पिटाई, समर्थकों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके की पिटाई, समर्थकों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा फोटोः सोशल मीडिया

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। सीजेपी के समर्थकों ने हमलावरों को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Published: undefined

यह घटना शहीद स्मारक पर हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिए।

Published: undefined

इस घटना के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने बाद में इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमला करने वाले आरोपी किसी पार्टी और दल से जुड़े हुए थे।

Published: undefined

प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई। पुलिस के अनुसार, यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined