दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद शनिवार को 'आप' के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपना वीडियो संदेश जारी कर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, ''मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि 12 साल तक मुझे आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राजनीति करने, काम करने का अवसर दिया।''
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (आप) के आले मोहम्मद इकबाल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने मटिया महल सीट से निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दीप्ति इंदोरा को 42,724 मतों से हराया। इकबाल को 58,120 और इंदोरा को 15,396 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के आसिम अहमद खान 10,295 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दिल्ली का जनादेश पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है, लेकिन वह इसे स्वीकारते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस दिल्ली में विकास के मुद्दे उठाती रहेगी और जनता के साथ जुड़ी रहेगी। खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जनहित में सत्ता के ख़िलाफ़ माहौल बनाया, पर जनता ने हमें उम्मीद के अनुरूप जनादेश नहीं दिया। हम जनमत को स्वीकारते हैं।’’
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कहा कि दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध - दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
स्वराज इंडिया पार्टी के सह-संस्थापक और चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे विपक्ष के लिए झटका है। उन्होंने कहा कि नतीजों से पार्टी के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि अब यह केवल पंजाब तक ही सीमित रह गयी है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ आप के लिए ही नहीं बल्कि उन सभी के लिए झटका है जिन्होंने 10-12 साल पहले इस देश में वैकल्पिक राजनीति का सपना देखा था। यह आप का समर्थन करने वाली सभी पार्टियों और देश के समूचे विपक्ष के लिए झटका है।’’
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "जो जीतेगा या जो सत्ता में आएंगे, उनको मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने जारी हैं। बीजेपी दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। वह 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। लोगों ने हमें जो 10 साल दिए, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के क्षेत्र में काम किया। अब लोगों ने जो फैसला हमें दिया है, उसके साथ हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत शानदार चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा कहते हैं, "मैं अपनी पार्टी, कार्यकर्ताओं, पटपड़गंज की जनता और नेताओं को मुझ पर भरोसा जताने के लिए बधाई देना चाहता हूं। मैं दूसरे स्थान पर रहा, लेकिन अगली बार मैं खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। मैंने बस यही गलती की कि समय की कमी के कारण मैं लोगों से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सका, लेकिन फिर भी मैं हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली में चुनावी नतीजों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। पूरे चुनावी नतीजे आने से पहले ही एक आदेश जारी किया गया है। दिल्ली सचिवालय से कोई भी फाईल या कम्प्यूटर बाहर ले जाने पर रोक लगा दी गई है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने जारी हैं। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अब तक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा समेत कई बड़े नेता हार गए हैं। आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं, बीजेपी के खाते में 47 सीटें जाती दिख रही हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी हार गए हैं। वहीं दिल्ली की सीएम और आम आदमी पार्टी की आतिशी सिंह जीत गई हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। यहां से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक चुनाव हार गए हैं। यहां से बीजेपी की जीत हुई है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से बीजेपी की जीत हुई है। यहां से मनीष सिसोदिया 600 वोटों से हार गए हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली के कोंडली विधानसभा से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज़ की। उन्होंने कहा, "ये जीत अरविंद केजरीवाल को समर्पित है। उन्होंने दूसरी बार मुझे टिकट दिया था और मैं जीत के आया हूं। AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 9वें दौर के मतदान के बाद, चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी के प्रवेश वर्मा AAP के अरविंद केजरीवाल से 1170 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली में वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी अब 44 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी 26 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के रुझान आने जारी हैं। बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। आप अब 30 सीटों पर आगे हो गई है। बीजेपी अब भी बहुमत के आंकड़े से आगे है। बीजेपी अभी 40 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 70 सीटों के रुझान आ चुके हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबाने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि अभी 50 फीसदी वोटों की भी गिनती नहीं हुई है, अभी 35-40 फीसदी वोटों की गिनती बाकी है और कांटे की टक्कर है। कुछ भी हो सकता है।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
1. आप : 11,455
2. BJP: 12,494
3. कांग्रेस: 1134
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के रुझान आने जारी हैं। बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बड़ा कमबैक किया है। आप अब 31 सीटों पर आगे हो गई है। बीजेपी अब भी बहुमत के आंकड़े से आगे है। बीजेपी अभी 39 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 70 सीटों के रुझान आ चुके हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 42, आम आदमी पार्टी 28 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं, बीजेपी के प्रवेश वर्मा पीछे चल रहे हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 47, आम आदमी पार्टी 22 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 43, आम आदमी पार्टी 23 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली चुनाव की मतगणना जारी है। फिलहाल मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 32, आम आदमी पार्टी 24 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार विकास बग्गा ने कहा, "हम चुनाव में जनता के बीच गए, जनता आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल के काम से बहुत खुश है और इस बार भी पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली चुनाव की मतगणना जारी है। फिलहाल मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 25, आम आदमी पार्टी 12 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली चुनाव की मतगणना पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "दिल्ली के लोग प्रदूषण से राहत, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचा चाहते हैं। कांग्रेस और उसके नेता दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे। खरीद-फरोख्त की बातें हो रही हैं, इस तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
मालवीय नगर से AAP विधायक और उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा, "मैंने 11 साल लोगों की सेवा की है, इसलिए मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही नतीजों की। एग्जिट पोल भाजपा मुख्यालय में बनते हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी अभी 4 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। चांदनी चौक पर भी बीजेपी को बढ़त है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया अपनी सीट से पीछे हैं। मालवीय नगर से बीजेपी के सतीष उपाध्याय पीछे चल रहे हैं।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "हमें यकीन है कि लोगों ने विकास की राजनीति के लिए वोट दिया है। अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे। हमने विभिन्न चुनावों में देखा है कि डेटा में विसंगतियां हैं। हमने अपनी खुद की एक साइट बनाई और हमारे पास जो फॉर्म-17 डेटा था उसे अपलोड किया। बीजेपी और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी यह तस्वीर आज साफ हो जाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना हो रही है।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कहा, "ये कोई साधारण चुनाव नहीं रहा। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई रही है। ये काम और गुंडागर्दी के बीच लड़ाई रही है। मुझे विश्वास है कि कालकाजी के लोग और पूरी दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे, काम के साथ खड़े होंगे। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होंगे। अरविंद केजरीवाल चौथी बार भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, "मैंने मां के दर्शन किए हैं, मेरा एक ही लक्ष्य और एक ही उद्देश्य है, वह है सेवा। पार्टी ने खूब मेहनत की है, हमने मेहनत की है, हमने जनता के लिए चुनाव लड़ा है, अब दिल्ली जो भी फैसला करेगी, वह हमें स्वीकार होगा।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली के संयुक्त CP संजय कुमार जैन ने कहा, "आज मतगणना है, कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। हमने हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर मतगणना केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2 कंपनियां, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। हमने ट्रैफिक के भी कड़े इंतजाम किए हैं। 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि भीड़ पर नजर रखी जा सकें।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं। सरकार बन रही है अभी हमें दिल्ली के लोगों के लिए और काम करना है। बच्चों की शिक्षा के लिए और काम करना है।"
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। सुबह 8 से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम खुलेंगे। 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। दोपहर 1 से 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि आखिर राजधानी में किसकी सरकार बनने जा रही है।
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान हुआ था। राजधानी के 1.56 करोड़ मतदाताताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए करीब 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इन 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी अपने रिकॉर्ड और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार सत्ता पाने की कोशिश की जुगत में है।
दूसरी तरफ, बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है और जीत की पुर्जोर कोशिश में है। वहीं, कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता से बाहर और इस बार दमखम के साथ चुनाव लड़ी।
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 08 Feb 2025, 6:05 AM IST