हालात

बच्ची से अभद्रता के वायरल वीडियो पर दिल्ली महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस से मांगी कार्रवाई की जानकारी

दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने तीन दिनों के भीतर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को एक नाबालिग लड़की को गालियां देते और एक समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस से एफआईआर की जानकारी मांगी है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस नौ सेकंड की वीडियो क्लिप में, उक्त शख्स एक विशेष समुदाय के खिलाफ टिप्पणियां कर रहा है और लड़की के साथ अभद्रता से पेश आ रहा है। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी कर मामले में दर्ज एफआईआर का विवरण मांगा है।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह आदमी साफतौर से छोटी लड़की को डरा रहा है, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है। लड़की डरी हुई है और कांप रही है। यह बहुत ही गंभीर मामला है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने तीन दिनों के भीतर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल