हालात

दिल्ली: देवेंद्र यादव बोले- उम्मीद है कि नई CM रेखा गुप्ता ‘विभाजनकारी राजनीति’ से दूर रहेंगी, वादों को पूरा करेंगी

देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि आप विभाजनकारी राजनीति से दूर रहेंगी, अपने सभी चुनावी वादे पूरे करेंगी और दिल्ली के लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगी।" भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह विभाजनकारी राजनीति दूर रहेंगी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गये चुनावी वादों को पूरा करेंगी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर रेखा गुप्ता को बधाई दी।

Published: undefined

देवेंद्र यादव ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि आप विभाजनकारी राजनीति से दूर रहेंगी, अपने सभी चुनावी वादे पूरे करेंगी और दिल्ली के लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगी।" भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी।

Published: undefined

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined