हालात

दिल्ली चुनाव: संदीप दीक्षित ने कहा- ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए, और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों पर आधारित था। अंत में जनता जो कहेगी वह मंजूर है।"

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी बहुमत से पीछे है। इस बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "इस समय तो ऐसा लग रहा है कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है, 6,7 राउंड के बाद स्थिति साफ हो जाती है... ये जनता का फैसला है, हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि हमने मुद्दे उठाए, और काफी हद तक चुनाव हमारे उठाए मुद्दों पर आधारित था। अंत में जनता जो कहेगी वह मंजूर है।"

खबर लिखे जाने तक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सवा 11 बजे तक के रुझानों में पीछे चल रहे हैं। यहां 13 राउंड की काउंटिंग होनी है। 7 राउंड में वो 238 वोटों से पीछे चल रहे हैं।बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। 7 राउंड में वर्मा को 14464, केजरीवाल को 14226 और संदीप दीक्षित को 2393 वोट मिले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

  • ,
  • होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के दो तेल टैंकरों पर हमला, ईरान पर लगा हमले का आरोप, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा