हालात

दिल्ली चुनावः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली से नामांकन किया, बोले- बदलाव के लिए होगा वोट

देवेंद्र यादव ने नामांकन के पहले क्षेत्र में विधान पदयात्रा निकाली। इसमें झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे, स्‍वर्गीय अहमद पटेल की बेटी मुमताज़ पटेल, राजस्थान और पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक शामिल हुए।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली से नामांकन किया, बोले- बदलाव के लिए होगा वोट
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली से नामांकन किया, बोले- बदलाव के लिए होगा वोट फोटोः @INCDelhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को बादली विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन के पहले विधान पदयात्रा निकाली। इसमें झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय दुबे, स्‍वर्गीय अहमद पटेल की बेटी मुमताज़ पटेल, राजस्थान और पंजाब के पूर्व मंत्री एवं विधायक शामिल हुए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में दिल्ली की बदहाली और बर्बादी हुई है। यह सब केंद्र की बीजेपी और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के रहते हुआ है। अब इसके खिलाफ पांच फरवरी को दिल्ली की जनता मतदान करेगी। दिल्ली की जनता बेरोजगारी, महंगाई, गंदे पानी, टूटी सड़कों, गंदगी, कूड़े के ढेरों से निजात पाने और बदलाव के लिए वोट डालेगी।

देवेंद्र यादव ने कहा कि प्यारी दीदी योजना के अंतर्गत कांग्रेस हर महिला को 2,500 रुपये प्रतिमाह देगी, जीवन रक्षा योजना के तहत दिल्ली के हर नागरिक को स्वास्थ्य बीमा के तहत 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था करेंगे और युवा उड़ान योजना के तहत कांग्रेस सरकार बनने के बाद शिक्षित युवा बेरोजगारों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाकर उन्हें दिल्ली की कंपनियों, औद्योगिक यूनिटों और अन्य क्षेत्रों में पहली नौकरी पक्की कर अप्रेंटिसशिप के तहत एक वर्ष तक 8,500 रुपये देंगे।

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की चुनावी गारंटियों से डर गए हैं और इसलिए उन्होंने हरि नगर और नरेला विधानसभा क्षेत्रों से आप के उम्मीदवार बदल दिए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक ढोंगी हैं जो लोगों को गुमराह करने के लिए बड़े साइज की शर्ट और टूटी चप्पल पहनते हैं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2014 में जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। जेजे क्लस्टर, अनधिकृत कॉलोनियां, पुनर्वास कॉलोनियों के लाखों लोग आज भी पीने के पानी को तरस रहे हैं और जो पानी मिल रहा है, वह गंदा आता है। झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। टूटी और गड्ढों वाली सड़कों में दुर्घटनाओं का संकट बना रहता है, ध्वस्त शिक्षा मॉडल, ध्वस्त स्वास्थ्य मॉडल के चलते अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, मशीनों का अभाव है, दवाइयां नहीं हैं, मोहल्ला क्लीनिक खुले ही नहीं हैं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि खतरनाक प्रदूषण के चलते सांसों का संकट है, प्रदूषण के कारण लोग बीमार हैं। लेकिन, अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था नहीं है। मुफ्त 200 यूनिट बिजली की साजिश को समझना जरूरी है, क्योंकि 201 यूनिट होते ही बिल दोगुना भरना पड़ता है। कांग्रेस साफ पानी, मुफ्त बिजली, बेहतर इलाज, स्वस्थ अस्पताल, गंदगी से मुक्ति, प्रदूषण से राहत, विश्व स्तरीय विकास, युवाओं को रोजगार और महिलाओं की मदद के लिए काम करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स