
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरी काम न होने पर दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
Published: undefined
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बाद में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। हालांकि इसके बाद आसमान साफ होते ही गर्मी और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि गर्म रातें लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती हैं।
Published: undefined
आईएमडी के अनुसार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कोंकण एवं गोवा के कुछ हिस्सों में 22 मई तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक गर्मी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
Published: undefined
जहां उत्तर भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined