हालात

होली के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, इतने बजे से शुरू होंगी सेवाएं, DMRC ने दी जानकारी

आम तौर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 5:00 बजे लेकर रात 11:00 बजे तक होती है। लेकिन ये बदलाव होली के लिए दिन के लिए किया गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने होली के दिन मेट्रो समय को लेकर जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से चलेगी। सोशल मीडिया एक्स पर DMRC ने कहा, होली के त्योहार के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और दिल्ली मेट्रो की सभी रूटों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं नहीं होगी। इसके बाद दिल्ली मेट्रो की सुविधाएं चलेंगी। 

आम तौर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 5:00 बजे लेकर रात 11:00 बजे तक होती है। लेकिन ये बदलाव होली के लिए दिन के लिए किया गया है।

लखनऊ मेट्रो मे भी बदलाव

यूपी के लखनऊ में भी दिल्ली मेट्रो के समय बदलाव किया गया है। लखनऊ मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक लोगों के रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में जानकारी दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए