हालात

दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

केजरीवाल ने यह सवाल नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के उस निर्देश पर उठाया है जिसमें कनॉट प्लेस इलाके के सभी दुकान मालिकों, ऑफिस और रेस्टोरेंट से शाम 6.30 बजे तक दुकानें और कार्यालय बंद करने और इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
दिल्लीः कनॉट प्लेस में दुकानें 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप, केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल फाइल फोटो: IANS

दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के बीच जंतर-मंतर से सटे कनॉट प्लेस में दुकानों और दफ्तरों के शाम 6:30 बजे तक बंद करने के आदेश से हड़कंप मच गया है। इस खबर के सामने आने के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं और पूछा है कि क्या सरकार आज जंतर-मंतर पर बच्चों पर हमला करने की योजना बना रही है।

केजरीवाल ने यह सवाल नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) की उस जरूरी एडवाइजरी के सामने आने के बाद उठाया है जिसमें कनॉट प्लेस इलाके के सभी दुकान मालिकों और ऑफिस एस्टेब्लिशमेंट (जिसमें रेस्टोरेंट और ऑफिस भी शामिल हैं) से शाम 6.30 बजे तक दुकानें बंद करने और इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

अरविंद केजरीवाल ने एनडीटीए की एडवाइजरी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया कि नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के आसपास भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और वहां एम्बुलेंस की कतारें लग गई हैं। उन्होंने सरकार की मंशा और इस तरह की सख्ती के पीछे के मकसद पर सवाल उठाए। आप प्रमुख ने बिजनेस सेंटरों के समय से पहले बंद होने की ओर इशारा करते हुए सरकार से सवाल किए और पूछा कि क्या सरकार आज जंतर-मंतर पर बच्चों पर हमला करने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली: कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश, अचानक क्यों आया आदेश?

इससे पहले आप प्रमुख ने बुधवार रात एक वीडियो संदेश के जरिए मोदी सरकार को चेतावनी भी दी कि वे जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ कोई 'गलत कदम' न उठाएं। खुद रिकॉर्ड किए गए वीडियो में, केजरीवाल ने विरोध स्थल पर सुरक्षा अचानक बढ़ाए जाने और प्रदर्शन वाली जगह के आसपास इंटरनेट सेवा पर रोक लगाने की खबरों का जिक्र किया और पूछा कि क्या सरकार विरोध कर रहे छात्रों पर क्रूर कार्रवाई की तैयारी कर रही है? उन्होंने कहा कि उन्हें इलाके में सिक्योरिटी बढ़ाने के बारे में ‘जाने-माने सोर्स’ से जानकारी मिली और उन्होंने इलाके में इंटरनेट एक्सेस कम कर दिया, जिससे जल्द ही कार्रवाई की संभावना बढ़ गई। उसी वीडियो में, उन्होंने प्रधानमंत्री को स्टूडेंट्स के आंदोलन को जबरदस्ती दबाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें : छात्र आंदोलन के महीने भर बाद जागे PM मोदी! NEET पर फास्ट ट्रैक कोर्ट, प्रधान के इस्तीफे समेत अन्य मांगों पर चुप्पी

बता दें कि गुरुवार दोपहर बाद जारी एनडीटीए की एडवाइजरी में कहा गया कि एनडीएमसी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह पर और कनॉट प्लेस के आस-पास की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह सख्त निर्देश दिया गया है कि कनॉट प्लेस में सभी दुकानें और प्रतिष्ठान (जिनमें ऑफिस और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं) आज, यानी 23 जुलाई 2026 को शाम 6.30 बजे तक बंद कर दिए जाएं। सभी प्रतिष्ठान मालिकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और संपत्ति के नुकसान या चोट से खुद को बचाया जा सके। इसमें सभी मालिकों से सहयोग करने को भी कहा गया।

इसे भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री 'मंगल पर पहुंचने' का श्रेय लेते हैं, अब अपनी कार्रवाइयों की जिम्मेदारी भी लेंः प्रियंका गांधी

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह और रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास