हालात

दिल्ली: अरुणाचल की लड़कियों से नस्लीय दुर्व्यवहार मामले पुलिस का एक्शन, आरोपी दंपति को किया गिरफ्तार

आरोप है कि अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़िकियों के साथ मालवीय नगर में उनके पड़ोसियों, हर्ष सिंह और रूबी जैन ने कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार किया। उन्हें अपमानित किया और धमकाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष सिंह और रूबी जैन के रूप में की गई है। ये गिरफ्तारियां घटना के पांच दिन बाद हुईं। अधिकारियों ने कहा, "मामले की जांच एक एसीपी-रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। जांच जारी और वरिष्ठ अधिकारी इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।"

आरोप है कि अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़िकियों के साथ मालवीय नगर में उनके पड़ोसियों, हर्ष सिंह और रूबी जैन ने कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार किया। उन्हें अपमानित किया और धमकाया।

Published: undefined

दरअसल, 20 फरवरी को किराए के फ्लैट में रिपेयर के काम को लेकर झगड़ा हुआ था। लड़कियों ने अपने चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में एयर कंडीशनर लगाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। इसके बाद पड़ोसियों ने कथित तौर पर लड़कियों के लिए अपशब्द बोले।

पुलिस के मुताबिक, ड्रिलिंग के काम से धूल और मलबा नीचे के फर्श पर गिर गया, जिससे पड़ोसियों ने एतराज किया, जिसके बाद मामला तेजी से बिगड़ गया। लड़कियों ने आरोप लगाया कि एक पड़ोसी दंपति ने उन्हें और पूर्वोत्तर समुदाय को टारगेट करते हुए गालियां दीं और अपमानजनक व नस्लीय कमेंट किए। घटना का एक कथित वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि दंपति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

इसी बीच, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को साउथ दिल्ली में राज्य की तीन लड़कियों के साथ कथित नस्लीय और अभद्र दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मामले में जल्दी और सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया। मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी घटना की आलोचना की थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined