हालात

दिल्ली: राहुल गांधी 4 बजे सुबह में ही पहुंचे आजादपुर मंडी, सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों से की बात

राहुल गांधी ने आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वालों और व्यापारियों के साथ बातचीत की। राहुल गांधी के मंडी पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ लग गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह करीब 4 बजे दिल्ली की आजादपुर की सब्जी मंडी में पहुंचे। राहुल गांधी ने आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वालों और व्यापारियों के साथ बातचीत की। उनसे सब्जियों के दामों के बारे में बातचीत की। राहुल गांधी के मंडी पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इसका एक वीडियो समाचार एजेंसी पीटीआई ने पोस्ट किया है।

Published: undefined

बारिश और नदियों में आई बाढ़ की वजह से सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं, टमाटरों की कीमतें अभी-भी आसमान में बनी हुई हैं। 

Published: undefined

बता दें कि हाल ही में एक सब्जी विक्रेता का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह टमाटर के दाम को लेकर भावुक नजर आया था। इस वीडियो में रामेश्वर नाम का एक सब्जी विक्रेता खाली ठेला लिए खड़ा था। रिपोर्टर जब उससे पूछता है कि आप टमाटर लेने आए थे तो वह कहता है कि हां, लेकिन उसके दाम सुनकर खरीदने की हिम्मत नहीं हो रही है टमाटर बहुत महंगा हो गया है।

Published: undefined

इस वीडियो के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने भी 28 जुलाई को विक्रेता का वायरल वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। साथ ही उन्होंने लिखा था कि देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है! एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग हैं जिनके इशारों पर देश की नीतियां बन रही हैं और दूसरी तरफ है आम हिंदुस्तानी, जिसकी पहुंच से सब्जी जैसी बुनियादी चीज़ भी दूर होती जा रही है। हमें अमीर-गरीब के बीच बढ़ती इस खाई को भर, इन आंसुओं को पोंछना होगा।

Published: undefined

इससे पहले राहुल गांधी ने सभी को हैरत में डालते हुए सुबह-सुबह हरियाणा के एक गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों और कामगार से बातचीत की थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल जो सच्चाई बोलते हैं वो सरकार पचा नहीं पाती, इसलिए 12 सालों से इनके आगे झुके नहीं: प्रियंका गांधी

  • ,
  • मिडिल ईस्ट जंग: LPG कमी के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर, प्रियंका गांधी ने बताया क्यों हो रही है गैस की किल्लत?

  • ,
  • सिनेजीवन: 'किंग' में शाहरुख संग काम करने के लिए उत्सुक सौरभ शुक्ला और अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

  • ,
  • बिरला ने पक्षपात किया, माइक को भी एक ‘अस्त्र’ की तरह इस्तेमाल किया गया, गोगोई बोले- सदन की मर्यादा बचाने के लिए लाए संकल्प

  • ,
  • लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: आखिर क्यों उठाना पड़ा विपक्ष को ऐसा कदम