हालात

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज शाम इन रास्तों पर पाबंदी, एडवाइजरी जारी, निकलने से पहले जरूर पढ़ें

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बुधवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच इन रास्तों पर जाने से बचें। इन मार्गों पर भीड़ और धीमी गति से चलने की स्थिति बन सकती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

दिल्ली में आधिकारिक जरुरतों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बुधवार शाम को प्रभावित रहेगी। 

प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट, आईटीओ चौक, आईपी मार्ग, बीएसजेड मार्ग, डीडीयू मार्ग, टैगोर रोड, विष्णु दिगंबर मार्ग, मिरदर्द रोड, मिरदर्द रेड लाइट, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जंगीर रोड और प्रेस रोड के आसपास मुख्य सड़क और सर्विस लेन पर कई ट्रैफिक पाबंदियां और रास्तों में बदलाव लागू किए जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बुधवार शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच इन रास्तों पर जाने से बचें। इन मार्गों पर भीड़ और धीमी गति से चलने की स्थिति बन सकती है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।

खासकर दफ्तर जाने और लौटने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है ताकि रास्ते में किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी डीडीयू मार्ग से बचने के लिए कहा गया है। इसके बजाय वे कोटला कट से मिरदर्द चौक या दिल्ली गेट से कमला मार्केट चौराहे के रास्ते अपनी आगे की यात्रा पूरी कर सकते हैं।

इसके अलावा, कई प्रमुख सड़कों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बहादुरशाह जफर मार्ग, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग, टैगोर रोड, विष्णु दिगंबर मार्ग, मिरदर्द रोड, रणजीत सिंह मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, जंगीर रोड और प्रेस रोड (दोनों तरफ की सड़कों) पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर खड़ी गाड़ियों को तुरंत हटाया जाएगा और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि सभी को सुरक्षित और सुगम यात्रा मिल सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट