हालात

चिराग के बागी चचेरे भाई प्रिंस राज पर रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान द्वारा अपने चचेरे भाई प्रिंस राज के खिलाफ यौन दुराचार की शिकायत का जिक्र किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक महिला ने दिल्ली पुलिस में प्रिंस राज के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो फोटो: IANS

बिहार में इस समय सिसायत में ऐसा भूचाल आया हुआ है जिसकी कल्पना चिराग पासवान ने शायद ही की हो। दूसरी ओर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान द्वारा अपने चचेरे भाई प्रिंस राज के खिलाफ यौन दुराचार की शिकायत का जिक्र किए जाने के कुछ ही घंटों बाद एक महिला ने दिल्ली पुलिस में प्रिंस राज के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने मंगलवार रात कनॉट प्लेस पुलिस थाने में प्रिंस राज के खिलाफ शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तीन पेज की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। सूत्र ने कहा, "पुलिस लोकसभा सांसद के खिलाफ आरोपों की पुष्टि कर रही है और नतीजे आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।"

पिछले दिनों चिराग पासवान को अपने चाचा पशुपति कुमार पारस, चचेरे भाई प्रिंस राज और तीन अन्य सांसदों द्वारा तख्तापलट का सामना करना पड़ा, उन्होंने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर छह पेज का पत्र शेयर किया था। 29 मार्च को अपने चाचा को लिखे पत्र में चिराग ने प्रिंस राज के खिलाफ पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत का जिक्र किया था।

बागी गुट ने मंगलवार को चिराग को एलजेपी अध्यक्ष पद से हटा दिया था, जिसके बाद रामविलास पासवान के बेटे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच लोकसभा सांसदों को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। बता दें कि वहीं चिराग को सोमवार को लोकसभा में लोजपा के नेता पद से हटा दिया गया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी

  • ,
  • बिहार में उर्दू, अरबी-फारसी के शिक्षकों के साथ भेदभाव! तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना