
मध्य प्रदेश में अब विंध्य क्षेत्र को अलग राज्य बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मामले में बीजेपी के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी के तो बगावती तेवर सामने आने लगे हैं। उन्होंने तो नई पार्टी के गठन तक की बात कहकर अपनी ही पार्टी की शिवराज सरकार के सामने समस्या खड़ी कर दी है।
Published: undefined
मध्य प्रदेश में बीते काफी समय से महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड को राज्य बनाए जाने की मांग उठती रही है। सबसे पुराने आंदोलन में से एक है बुंदेलखंड पृथक राज्य का आंदोलन। बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाए जाने का भरोसा तमाम राजनीतिक दल वर्षों से दिलाते आ रहे हैं, मगर अब तक पृथक राज्य अस्तित्व में नहीं आ पाया है। इसी बीच अब विंध्य प्रदेश की मांग भी उठने लगी है।
Published: undefined
बीजेपी के मैहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नारायण त्रिपाठी तो अलग राज्य के मुद्दे पर नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण मंच के रीवा में हुए संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नई पार्टी के गठन का ऐलान किया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस पृथक राज्य के सात जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर घर-घर जाकर विंध्य प्रदेश बनाने की चर्चा करेंगे और 2023 से पहले विंध्य प्रदेश का गठन नहीं होता है तो थर्ड फ्रंट चुनाव लड़ेगा।
Published: undefined
जिस इलाके को विंध्य प्रदेश का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है उसमें सात जिले और 30 विधानसभा सीटें आती हैं। यह सियासी तौर पर किसी भी दल का गढ़ नहीं रहा है। राजनीतिक गलियारों में जारी चचार्ओं पर गौर किया जाए तो इस आंदोलन में वे सभी लोग शामिल होने के लिए तैयार हैं जो अपने राजनीतिक दल में उपेक्षित हैं और उनकी महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हो पा रही हैं।
Published: undefined
इस आंदोलन के अगुआ के तौर पर सामने आ रहे बीजेपी के विधायक त्रिपाठी कभी समाजवादी पार्टी में हुआ करते थे और कहा तो यहां तक जा रहा है कि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के नतीजे आने के बाद नई रणनीति पर काम करने वाले हैं। इसकी शुरूआत वह पृथक विंध्य प्रदेश के जरिए करना चाह रहे हैं और नई पार्टी भी उसी रणनीति का हिस्सा भी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined