हालात

आखिर नहीं मानी दिल्ली, रोक के बावजूद हुई आतिशबाजी, खतरनाक जहरीली हुई हवा

ये हाल तब है जब दिल्ली में पिछले कई दिनों से गंभीर प्रदूषण स्तर को देखते हुए एनजीटी ने 30 नवंबर तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा रखा है। एनजीटी ने इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले पर भारी भरकम जुर्माना करने का भी आदेश जारी किया है।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो 

पूरे देश में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली भी दिवाली के जश्न में रोशनी में नहाई नजर आ रही है। लेकिन दिल्ली में वही हुआ जिसका डर था। राजधानी के लोगों ने मनाही के बावजूद जमकर पटाखे जलाए, जिससे दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

ये हाल तब है जब दिल्ली में पिछले कई दिनों से खतरनाक हो चुके प्रदूषण स्तर को देखते हुए एनजीटी ने 30 नवंबर तक दिल्ली में पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा रखा है। एनजीटी ने इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले पर काफी भारी जुर्माना करने का भी आदेश जारी किया है।

लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं माने और पूरी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जमकर आतिशबाजी करते नजर आए। पहाड़गंज, साउथ एक्सटेंशन, न्यू फ्रेंड्स कॉलनी, करोलबाग, पितमपुरा, रोहिणी तमाम ऐसे इलाके हैं, जहां लोग सड़कों पर खुलेआम आतिशबाजी करते नजर आए। यहां तक कि दिल्ली से सटे एनसीआर के कई इलाकों में भी जमकर आतिशबाजी हुई।

इसकी वजह से शाम के बाद दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में यह 500 के आंकड़े को पार कर गया। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स का आंकड़ा 500 के ऊपर चला गया। वहीं गुरुग्राम में भी हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया।

बता दें कि ये हाल तब है कि जब शनिवार दिन से ही दिल्ली पर विषाक्त धुंध का एक मोटा आवरण छाया हुआ था, जिस कारण राजधानी की हवा का स्तर 'बहुत खराब' की श्रेणी में रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 पाया गया। इसको देखते हुए सरकारी एजेंसियों ने दिवाली की रात में हवा को लेकर गंभीर अनुमान जताया था। इसके बावजूद लोग नहीं माने और जमकर आतिशबाजी की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला