हालात

'धर्मेंद्र प्रधान का पद पर बने रहना सत्ता की उनकी 'निर्लज्ज लालसा' को दर्शाता है', जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री को जमकर घेरा

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘‘मंत्री प्रधान’’ एक समझौतावादी मंत्रालय चलाने वाले एक अहंकारी और अक्षम व्यक्ति के रूप में बेनकाब हुए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को दावा किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद पर बने रहना सत्ता की उनकी ‘‘निर्लज्ज लालसा’’ को दर्शता है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ‘‘मंत्री प्रधान’’ एक समझौतावादी मंत्रालय चलाने वाले एक अहंकारी और अक्षम व्यक्ति के रूप में बेनकाब हुए हैं।

Published: undefined

कांग्रेस नेता ने एक अंग्रेजी दैनिक की खबर का हवाला देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘ शिक्षा मंत्रालय के राज़ तेज़ी से एक के बाद एक सामने आते जा रहे हैं। आज, हमें पता चला कि कोएम्पट (कॉन्ट्रेक्टर) ने निविदा की साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सीबीएसई को दो साइबर सुरक्षा प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए। अब खबर है कि ये दोनों प्रमाणपत्र दूसरे ग्राहकों से जुड़े हुए थे। उनमें से एक की समय सीमा समाप्त हो गई थी और दूसरे का एक अस्थायी आवेदन के रूप में ऑडिट किया गया था। "

Published: undefined

उन्होंने दावा किया कि सीबीएसई ने इस धोखे को उजागर करने के बजाय कोएम्पट को बढ़ी हुई दरों पर ठेका दे दिया।

उनका कहना है, ‘‘जैसा कि अब हम जानते हैं, जेन-जी एथिकल हैकर्स ने फरवरी 2025 में ही साइबर सुरक्षा में गंभीर खामियों को उजागर कर दिया था, जिसे सीबीएसई ने तब तक नकारा जब तक कि वह ऐसा करने में असमर्थ नहीं हो गया...।’’

Published: undefined

रमेश ने कहा, "यदि प्रधान के मंत्रालय ने सीबीएसई परीक्षाओं, ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को सही से आगे बढ़ाने में अधिक ईमानदारी दिखाई होती, तो हम इस बुरी स्थिति से बच सकते थे जिसने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को तनाव में डाल दिया है।"

उन्होंने कहा, "मंत्री प्रधान का पद पर बने रहना केवल सत्ता के लिए उनकी बेशर्म इच्छा को दर्शाता है। वह पूरी तरह से समझौतावादी मंत्रालय चलाने वाले एक अहंकारी और अक्षम व्यक्ति के रूप में बेनकाब हो गए हैं।"

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सूर्या की छुट्टी, अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्यवंशी की भी सीनियर टीम में एंट्री

  • ,
  • सूर्या की छुट्टी, अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्यवंशी की भी एंट्री, आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान

  • ,
  • मालवीय नगर अग्निकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार

  • ,
  • अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो..., लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर बेटी रोहिणी ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी

  • ,
  • पंजाब में फिरोजपुर में दिल दहलाने वाली घटना, अंतिम संस्कार के लिए जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत